कॉमेडियन कपिल शर्मा अब जल्‍द ही अपनी खुद की फिल्‍म लेकर आ रहे हैं। इसके पहले कपिल बतौर अभिनेता फिल्‍म ‘किस किस को प्‍यार करूं’ में काम कर चुके हैं। वह अपने शो ‘द कपिल शर्मा शो‘ पर कई बार अपनी आने वाली फिल्‍म की चर्चा कर चुके हैं। कपिल ने ट्विटर पर एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थी। कपिल शर्मा जल्‍द ही फिल्‍म ‘फिरंगी‘ में नजर आएंगे जिसके वह प्रोड्यूसर भी होंगे।

कपिल ने ट्वीट किया, “बतौर निर्माता मेरी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘फिरंगी‘ जल्द आ रही है..आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है।“